{"_id":"617c4a6165a184704d7021c0","slug":"the-president-committed-indecency-with-the-secretary-tore-records-kaushambi-news-ald319359918","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति ने सचिव से की अभद्रता, फाडे़ अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति ने सचिव से की अभद्रता, फाडे़ अभिलेख
विज्ञापन
प्रधानब्लॉक परिसर में शुक्रवार को काजू गांव के प्रधान पति ने पंचायत सचिव से अभद्रता की। आरोप है कि कुछ अभिलेख भी फाड़ दिए और कुछ अपने साथ ले गए। विरोध करने पर धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित सचिव ने प्रधानपति के खिलाफ कोखराज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विकास खंड मूरतगंज के काजू गांव में मुकेश कुमार गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर प्रधानपति काजू समीर सिंह असलहे लेकी अपने साथियों के साथ पहुंचे। साथ ही जबरन फ र्जी भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। इस बात का विरोध पंचायत सचिव मुकेश गुप्ता ने किया तो प्रधानपति ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी और सरकारी अभिलेख ले कर चले गए।
आरोप है कि प्रधानपति ने पंचायत सचिव को गांव आने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। धमकी से सहमे पंचायत सचिव ने कोखराज थाने में घटना की तहरीर दी है। प्रकरण को लेकर विकास खंड में तैनात पंचायत सचिव लामबंद हैं और ब्लॉक में तनाव की भी स्थिति है। कोखराज पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।