फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   the photo of a youth viral with pistal

तमंचे के साथ एक और युवक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल,

Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
the photo of a youth viral with pistal
the photo of a youth viral with pistal - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अंबारी गांव में रहने वाले एक युवक की फोटो शनिवार को तमंचे के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इस पर नजर पड़ते ही सीओ चायल ने संबंधित कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वायरल हुई फोटो खुद ही फेसबुक पर अपलोड की थी। लोगों की नजर इसपर पड़ी तो उन्होंने डाउनलोड कर इसको व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में भेज दिया। शनिवार को फोटो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गई। सीओ चायल डॉ. केजी सिंह ने सरायअकिल कोतवाल को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। वायरल फोटो सरायअकिल इलाके के किशनपुर अंबारी गांव निवासी हाशिम पुत्र सुग्गन की है।
विज्ञापन

21 अगस्त को हुए झगड़े में हाशिम ने गांव के कयूम को बेरहमी से पीट दिया था। आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया था। इससे बेखौफ होकर हाशिम ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे के साथ फेसबुक में फोटो अपलोड कर दी। फोटो में साफ दिख रहा है कि वह किसी बाग में खड़ा है और हाथ में तमंचा लिए हुए है। फोटो के कैप्शन में उसने लिखा है कि हम तो पहले से बिगड़े हुए हैं, हमारा कौन क्या बिगाड़ लेगा। गौरतलब है कि महीने भर के भीतर आधा दर्जन युवक इस तरह की फोटो वायरल होने पर जेल भेजे जा चुके हैं। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed