{"_id":"69f3a54b3a2dca5441094e14","slug":"the-officers-resolved-the-village-disputes-on-the-spot-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140553-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गांव के झगड़ों का अफसरों ने मौके पर कराया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गांव के झगड़ों का अफसरों ने मौके पर कराया समाधान
Fri, 01 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 01 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
चायल के ग्राम पंसौर में कैंप लगाकर भूमि विवाद का निस्तारण करते अपर जिलाधिकारी न्यायिक ओम प्रकाश
टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत जिले के अलग-अलग गांवों में आयोजित शिविरों में अफसरों ने जमीन से जुड़े विवादों का मौके पर ही निस्तारण कराया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई मामलों में पैमाइश कर कब्जा दिलाया, तो कहीं अतिक्रमण हटवाकर रास्ता साफ कराया।
तहसील मंझनपुर के ग्राम गौसपुर टिकरी में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने शिविर लगाकर शिकायतों की सुनवाई की। यहां कबूतरी देवी की शिकायत पर भूमि की पैमाइश कर उन्हें कब्जा दिलाया गया। वहीं राजकुमार की शिकायत पर तालाब की भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटवाया गया।
इसी क्रम में सिराथू क्षेत्र के ग्राम बालकमऊ में प्रभारी उप जिलाधिकारी माज अख्तर की अगुवाई में शिविर हुआ। साहब लाल की भूमि पर उखाड़ी गई पत्थरगड़ी को दोबारा कराने का निर्देश दिया गया। आराजी की एक अन्य भूमि विवाद का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि चकमार्ग की भूमि आराजी 1101 व 1102 से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
तहसील चायल के ग्राम पंसौर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ओम प्रकाश ने शिविर लगाकर शिकायतों का समाधान कराया। बुद्धन लाल और योगेंद्र कुमार के नाम खतौनी में संशोधित कराए गए।