{"_id":"6070ad248ebc3e245c60fe5a","slug":"the-nephew-will-bow-in-front-of-uncle-devrani-will-compete-with-jethani-kaushambi-news-ald303768053","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा के सामने भतीजा ठोकेगा ताल, देवरानी करेगी जेठानी से मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा के सामने भतीजा ठोकेगा ताल, देवरानी करेगी जेठानी से मुकाबला
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार रोचक मुकाबला चायल विकास खंड के महमूदपुर मनौरी में देखने को मिलेगा। यहां चाचा-भतीजा व देवरानी-जेठानी आमने सामने ताल ठोकेंगे। सगे संबंधियों और रिश्तेदारों के बीच मुकाबला होने से गांव में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं।
चायल विकास खंड के महमूदपुर मनौरी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद अनारक्षित है। जबकि क्षेत्र पंचायत के दो अलग-अलग वार्डों को सामान्य महिला और अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षित हुई सामान्य सीट से सगे चाचा और भतीजा मैदान में आमने-सामने होकर ताल ठोंकने के लिए बेताब हैं। वहीं सामान्य महिला के लिए आरक्षित क्षेत्र पंचायत की सीट से देवरानी और जेठानी चुनावी अखाड़े में ताल ठोंकेंगी। वैसे तो पंचायत चुनाव के इस माहौल में जहां-तहां मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ मैदान में ताल ठोंकने वाले प्रत्याशी चुनावी समर से हटने के बाद एक दूसरे की गलबहियां भी करते नजर आ रहे हैं। मनौरी बाजार की क्षेत्र पंचायत सीट से चुनाव मैदान में उतरे एक प्रत्याशी की मानें तो वह सिर्फ शौकिया अंदाज में चुनाव लड़ रहे हैं।
उनका मकसद चुनाव में रंजिश पालना नहीं है। उन्होंने बताया कि रिश्ते में चाचा लगने वाले प्रत्याशी से उनका कड़ा मुकाबला है। वह अपने चाचा को करारी मात देने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन रिश्तों की मर्यादा को भी ध्यान में रखा जा रहा है। चुनावी समर में उतरी देवरानी-जेठानी का भी यही हाल है। दोनों का मानना है कि यह तो किस्मत और भाग्य का खेल है। जो ज्यादा लोकप्रिय होगा उसी के सर पर जीत का ताज होगा। अब चाहे वह देवरानी हो या फिर जेठानी।
एक साथ करेंगे प्रचार, जो विजयी होगा, उसके सिर होगा ताज
मनौरी बाजार में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को लेकर एक दिलचस्प बात यह है कि सभी लोग प्रचार के लिए एक साथ निकलते हैं। दिन भर दुकान का व्यवसाय करने के बाद शाम होते ही दुकान बंद कर एक साथ चुनाव प्रचार करने जाते हैं। बाजार के प्रमुख व्यापारी का कहना है कि चार दिन के चुनाव में रंजिश बढ़ा कर कोई फायदा नहीं मिलेगा। सब आपस मे सद्भाव से चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिसे बहुमत हासिल होगा, उसके सिर पर विजय का ताज होगा।