Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The municipality's 'Waste to Wonder Park' became the center of attraction.

Kaushambi News: नगर पालिका का ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ बना आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The municipality's 'Waste to Wonder Park' became the center of attraction.
वेस्ट वस्तुओं का प्रयोग कर बनीं कुर्सियां। संवाद
नगर पालिका परिषद मंझनपुर की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के तहत तैयार किया गया ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पार्क की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह कबाड़ की वस्तुओं से तैयार किया गया है। पुरानी बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का प्रयोग कर इन्हें नए रूप में ढालकर एक आकर्षक स्वरूप दिया गया है, जो अब पार्क की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्क में पुरानी वस्तुओं के प्रयोग से झूले, डस्टबिन, कुर्सियां और अन्य सजावट की चीजें बनाई गई हैं। जो पार्क को आकर्षण का केंद्र बना रही हैं। पार्क के निर्माण से यह संदेश भी दिया गया है कि बेकार समझी जाने वाली सामग्रियां भी रचनात्मक सोच से सुंदर और उपयोगी बनाई जा सकती हैं। नगर पालिका का यह प्रयास न केवल शहर को सुंदर बनाने में मदद कर रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय पहल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोशनी का कहना है कि कभी-कभी बच्चों के साथ पार्क में आती हूं। व्यर्थ सामग्रियों से सजे पार्क को देख कर लगता है कि कोई भी वस्तु खराब नहीं होती है। बशर्ते उनका सही प्रयोग करना आना चाहिए। रंजना देवी कहती हैं कि पार्क की खूबसूरती देखते बनती है, लगता ही नहीं कि ये सब बेकार पड़ी वस्तुओं से बनाया गया है। यह असली सजावट से कहीं ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने में इन वस्तुओं का किया गया प्रयोग---
-पुराना पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल
- पुराना टायर
- पुराना ड्रम
- पुरानी लोहे की पाइप
-पुरानी लोहे की चादर
-पुराना टेबल

वेस्ट वस्तुओं का प्रयोग कर बनीं कुर्सियां। संवाद

वेस्ट वस्तुओं का प्रयोग कर बनीं कुर्सियां। संवाद

वेस्ट वस्तुओं का प्रयोग कर बनीं कुर्सियां। संवाद

वेस्ट वस्तुओं का प्रयोग कर बनीं कुर्सियां। संवाद

वेस्ट वस्तुओं का प्रयोग कर बनीं कुर्सियां। संवाद

वेस्ट वस्तुओं का प्रयोग कर बनीं कुर्सियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed