फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreants robbed the photographer with a gun

तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने फोटोग्राफर से की लूटपाट

Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the photographer with a gun
पिपरी कोतवाली के घूरी गांव स्थितईंट भट्टे के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रविवार रात फोटोग्राफर से तमंचा सटाकर लूटपाट की। बदमाशों ने फोटोग्राफर की बाइक में धक्का देकर उसे गिराया फिर घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोविंदपुर कुंदनपुर गांव निवासी जयसिंह ने बताया कि वह कैमरामैन है। रविवार को मनौरी स्थित एक शादी समारोह में जय सिंह फोटो और वीडियोग्राफी करने गए थे। रात में काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। जयसिंह जैसे ही चायल कस्बे के घूरी गांव के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी गाड़ी में धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

बाइक से गिरा जयसिंह कुछ समझ पाता, इससे पहले बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। जयसिंह के मुताबिक इसके बाद बदमाश 18 हजार रुपये नकद, 16 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटकर भाग निकले। जय सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed