{"_id":"66b92fbbda45d01594024d54","slug":"the-miscreants-kidnapped-the-woman-after-looting-lakhs-of-rupees-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115005-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लाखों की लूटपाट कर महिला को अगवा कर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लाखों की लूटपाट कर महिला को अगवा कर ले गए बदमाश
Mon, 12 Aug 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में बदमाशों ने तमंचे लगाकर नकदी-गहना समेत लाखों की लूटपाट की। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाश गृहस्वामी की पिटाई कर उसकी पत्नी को अगवा कर ले गए। बदमाश शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। डरे-सहमे पीड़ित पति ने रविवार को थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहम्मदपुर निवासी मो. हासिम के मुताबिक तीन अगस्त की रात वह परिजनों के साथ खाना खाकर सो रहा था। रात करीब एक बजे घर का कुंडी खटखटाने की आवाज सुनकर उठी पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। आरोप है एयरपोर्ट कोतवाली के खुर्द असरावल के रहने वाले चार युवक उसे धक्का देते हुए भीतर घुस आए।
आरोप है कि उन्होंने तमंचा उसकी और पत्नी की कनपटी पर लगा दिया। फिर बदमाशों ने 50 हजार नकद, एक तोले का सोने का झुमका, दो तोले की चार अंगूठी, दो तोले का मंगलसूत्र, चार तोले हार समेत आधा किलो चांदी की पायल और छागल लूट लिया। विरोध करने पर हासिम और उसके माता-पिता की लात घूसों से पिटाई कर हमलावरों ने उसकी पत्नी को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
जाते समय बदमाशों ने शिकायत करने पर जान से मार कर फेंक देने की धमकी भी दी। धमकी से डरा-सहमे पीड़ित ने रविवार को थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
--
लूटपाट की घटना निराधार है। पीड़ित ने पहले महिला के गुम होने की तहरीर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला अपनी मर्जी से युवकों के साथ गई है। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बलराम सिंह, थानाध्यक्ष, पिपरी