{"_id":"645a9db53147993d50048354","slug":"the-miscreants-beat-up-and-looted-the-woman-with-a-gun-on-her-sons-temples-kaushambi-news-c-3-1-125492-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेटों की कनपटी पर तमंचा सटा बदमाशों ने महिला को पीटा और लूटपाट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेटों की कनपटी पर तमंचा सटा बदमाशों ने महिला को पीटा और लूटपाट की
विज्ञापन
कोतवाली से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देेवर की बरात में रिश्तेदार व परिवार वाले चले गए तो रात में महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने पीटा। उसके बाद महिला के बेटों की कनपटी पर तमंचा सटा घर में रखी नकदी व जेवर लूटकर बदमाश भाग निकले।
कोखराज गांव निवासी अशोक मुंबई में कपड़े की सिलाई का काम करता है। उसके छोटे भाई शमसेर की सोमवार को बरात थी। अशोक पुराने घर में रहता है, जबकि शमसेर ने दूसरा घर बनवा लिया था। रात को खाना खाने के बाद अशोक की पत्नी श्रीमती बेटी ममता (8), आशीष (6) और आयुष (4) के साथ अपने घर में सोने चली आई।
रात को गर्मी ज्यादा होने के कारण श्रीमती बच्चों के साथ घर के बाहर सो रही थी। देर रात तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और श्रीमती को जगाकर घर में रखा नकदी व गहना लाने के लिए कहा। श्रीमती ने विरोध किया तो दो बदमाशों ने आशीष व आयुष की कनपटी पर तमंचा सटाते हुए गोली मारने की धमकी दी। एक बदमाश ने श्रीमती पर डंडे से हमला करते हुए घर की चाबी ले ली। इसके बाद बदमाश महिला व बच्चों को लेकर घर के अंदर घुसे और बाक्स में रखा 10 हजार रुपये नकद व डेढ़ लाख का जेवर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
श्रीमती व समशेर के घर के दूरी 50 मीटर है। बदमाशों के जाने के बाद श्रीमती ने शोर मचाया तो शमसेर के यहां रहीं रिश्तेदारी की महिलाएं मौके पर पहुंचीं। घटना की जानकारी पर कोखराज पुलिस भी आ गई। रात को ही पुलिस ने स्थानीय निजी अस्पताल में महिला का इलाज कराया।