फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The mercury dropped by one degree due to the arrival of monsoon, chances of further relief

Kaushambi News: मानसून की दस्तक से एक डिग्री लुढ़का पारा, आगे और राहत के आसार

Sun, 23 Jun 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by one degree due to the arrival of monsoon, chances of further relief
आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी। तेज आंधी के साथ शुक्रवार की रात आई सीजन की पहली बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। दूसरे दिन शनिवार को भी आसमान पर बादलों का कब्जा रहा। दोपहर में कुछ घंटों के लिए सूरज चमके। इसके बाद फिर बादलों ने डेरा जमा लिया। तापमान में भले ही ज्यादा गिरावट न आई हो, लेकिन चिलचिलाती धूप से निजात मिलने के कारण काफी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस था। आधी रात बाद आई आंधी के बाद तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कहीं पर आधे घंटे तो कहीं 40 मिनट पानी गिरा। गर्म तवे की तरह तप रही धरती पर भले ही यह पानी टिक न पाया हो, लेकिन गर्मी से राहत दिलाने में यह बारिश काफी मददगार साबित हुई। शनिवार को भी पूरे दिन बादल आते-जाते रहे। इसके अलावा चलने वाली हवाओं में भी पहले जैसी गर्मी नहीं रही। यही वजह है कि अधिकतम तापमान खिसक कर 41.6 पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप चटख हुई। इसके चलते उमस का प्रभाव भी बढ़ा। स्थिति यह थी कि कूलर व एसी से दूर होते ही लोग पसीने से भीग जाते। शाम को फिर आंधी चलने लगी। घने काले बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया। इससे मौसम सुहाना हो गया। शुआट्स के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवीन चरण ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी कमी आएगी। इससे गर्मी से और भी अधिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---------
किसानों को मिली राहत, खेती के काम ने पकड़ा जोर

चायल। मानसून की पहली बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। खेती के काम ने जोर पकड़ लिया है। तहसील क्षेत्र के मोहम्दाबाद, नंदा का पूरा, युसूफपुर, पुरखास, उमरवल, बिगहरा, हसनपुर, गोविंदपुर शेरगढ़ आदि गांवों में दो सौ हेक्टेयर में सफेद कद्दू की खेती की जाती है। बिगहरा निवासी किसान विनोद दुबे ने बताया कि यह बारिश अगेती सफेद कद्दू के लिए अमृत समान है। इससे फसल अच्छी होगी। वहीं, जिन किसानों ने धान की नर्सरी डाल रखी है, अब वह रोपाई कर सकेंगे। जिन्होंने पहले रोपाई कर ली है, उनके पौधों का विकास तेजी से होगा। मोहम्मदाबाद के बंटू सिंह ने कहा कि इस बारिश का सिर्फ फायदा ही फायदा है। खेतों में नमी आने से अब रोपाई के लिए पानी कम भरना पड़ेगा। सब्जी की खेती में जो पानी तीसरे दिन लगाना पड़ता था, अब उसका समय भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सर्प दंश से किशोरी की मौत

मंझनपुर। फतेहपुर जनपद के धाता क्षेत्र के कारिकान निवासी लवकुश की बेटी कोमल को शुक्रवार को सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉलेज से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed