{"_id":"688529c8565cab2e97003e0c","slug":"the-market-is-full-of-excitement-for-hariyali-teej-women-are-shopping-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-128393-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हरियाली तीज को लेकर बाजार में रौनक, महिलाओं की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हरियाली तीज को लेकर बाजार में रौनक, महिलाओं की खरीदारी
Sun, 27 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे स्थित कॉस्टमेटिक की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : mathura
मंझनपुर। महिलाओं का पर्व हरियाली तीज को लेकर इन दिनों बाजार में रौनक है। मुख्यालय के अलावा करारी, भरवारी और सिराथू की दुकानों से साड़ियों की खरीदारी जमकर हुई है।
शनिवार को बाजारों में हरियाली तीज के त्योहार को मनाने के लिए महिलाएं खरीदारी करने निकलीं। कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। कोई हरे रंग की बूटे वाली साड़ी पसंद कर रहा था तो कोई कॉटन की।
ओसा स्थित एक ब्यूटी पॉर्लर की संचालक ने बताया कि हरियाली तीज पर सजने संवरने और मेकअप के लिए महिलाएं पहले से बुकिंग करवा रही हैं। मंझनपुर की रोमा देवी ने बताया कि तीन पर व्रत के साथ ही सजने व संवरने की तैयारी पूरी कर ली है। बाजार से जरूरी सामान की खरीदारी भी कर ली है। वह सहेलियों के साथ तीज का त्योहार मनाएंगी। इसी तरह कटरा नगर की दिव्यांशी ने बताया कि त्योहार को लेकर उत्साह है। बाजार में खरीदारी करने से लेकर सजने-संवरने के लिए पॉर्लर में पांच दिन पहले ही एडवांस बुकिंग करवा दी थी।