फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   the inquiry of yamuna sand digging started

यमुना बालू खनन की शासन ने शुरू कराई जांच

Wed, 15 Jul 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
the inquiry of yamuna sand digging started
जिले के यमुना बालू घाटों से अवैध खनन की शिकायत शासन से की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश डीएम को दिया है। इसे लेकर अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रयागराज जनपद के फूलपुर तहसील के जलालउद्दीनपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमलेश कुमार ने 13 मई को प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें उसने शिकायत किया कि कौशाम्बी जिले के यमुना घाटों में खनिज नियमों का उल्लंघन कछ पट्टाधारकों ने आवंटित खंड की सीमा से बाहर के क्षेत्र में अवैध बालू खनन किया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यमुना नदी की धारा के अंतर्गत बांध बनाकर मशीनों के जरिए खनन किया गया है। पट्टाधारकों द्वारा कोविड-19 की सामाजिक दूरी को दरकिनार करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन किया गया है। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस पर नौ जून को शासन ने निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को शिकायती पत्र की जांच कराने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद निदेशक रोशन जैकब ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायतों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed