फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The image of Manjhanpur ITI will be changed with Rs 2.89 crore.

Kaushambi News: 2.89 करोड़ रुपये से बदलेगी मंझनपुर आईटीआई की तस्वीर

Tue, 10 Mar 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 10 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The image of Manjhanpur ITI will be changed with Rs 2.89 crore.
मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र में ​स्थित आईटीआई भवन - संवाद
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। करीब 2.89 करोड़ रुपये की लागत से संस्थान में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यहां प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और तकनीकी शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत आईटीआई परिसर में करीब 2.56 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज हाल, आधुनिक लैब और लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। मल्टीपरपज हाल का उपयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशाला और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के लिए किया जाएगा। वहीं नई लैब और लाइब्रेरी बनने से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रयोगात्मक और अध्ययन संबंधी सुविधाएं पहले की तुलना में अधिक मिल सकेंगी।
विज्ञापन

संस्थान में करीब 29 लाख रुपये की लागत से नए फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाएगी। कक्षाओं, लाइब्रेरी और अन्य कमरों में आधुनिक डेस्क-बेंच, टेबल-कुर्सियां और अलमारियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम को देखते हुए भवन में करीब 16 लाख रुपये की लागत से एसी भी लगाए जाएंगे। इससे कक्षाओं और अन्य कमरों में पढ़ाई व प्रशिक्षण के दौरान छात्रों और प्रशिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के तहत करीब आठ माह के भीतर सभी निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान में सुविधाओं के विस्तार से छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे न केवल पढ़ाई का स्तर सुधरेगा, बल्कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed