फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The house was being built on the cemetery land, the administration demolished it from JCB

कब्रिस्तान की जमीन पर बन रहा था मकान, प्रशासन ने जेसीबी से ढाहाया

Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The house was being built on the cemetery land, the administration demolished it from JCB
The house was being built on the cemetery land, the administration demolished it from JCB - फोटो : KAUSHAMBI
कस्बे के एक कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर बनाए जा रहे मकान को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी लगवाकर गिरा दिया। एसडीएम ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने वाले के खिलाफ एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध कब्जे के खिलाफ की गई कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में कर्बला के बगल मुस्लिम समुदाय की कब्रिस्तान है। आरोप है कि इस कब्रिस्तान की भूमि पर अंसार गंज मोहल्ले के गुलाम पंजतन रिजवी अवैध निर्माण कर रहा था। मुस्लिम समुदाय की सामूहिक कब्रगाह की जमीन होने से कुछ लोगों ने निर्माण करने से मना किया। बावजूद इसके उसने निर्माण शुरू करा दिया। लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे की शिकायत एसडीएम सदर प्रखर उत्तम से की।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम ने राजस्वकर्मियों को जांच कर अवैध निर्माण ध्वस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने अवैध निर्माण करवा रहे गुलाम पंजतन रिजवी को पकड़ कर थाने ले गई। मौके पर पहुंची राजस्वकर्मियों की टीम व नगर पंचायत कर्मियों ने जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाकर सामूहिक कब्रगाह की भूमि खाली कराई। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अजय पटेल, संतोष गुप्ता, मो. साद, मो जीशान सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed