फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The heat is making people sweat, the mercury reaches 36 degrees.

Kaushambi News: पसीना छुड़ा रही गर्मी, पारा 36 डिग्री पहुंचा

Tue, 10 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 10 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The heat is making people sweat, the mercury reaches 36 degrees.
हरिश्चंद्र मौर्य किसान
होली के बाद से ही गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को तेज धूप के कारण लोग दिन में पसीना पोछते नजर आए। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अचानक बढ़ रही गर्मी का असर गेहूं की फसल पर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह के समय मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें तीखी होती गईं। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से किसानों को गेहूं की फसल में तीन से चार बार तक पानी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्यादा गर्मी होने पर गेहूं का दाना पतला रह सकता है और तेज हवा चलने पर फसल गिरने की संभावना रहती है। इससे पैदावार में कमी हो सकती है। करीब 15 दिन और ठंडक रहती तो गेहूं की फसल बेहतर होती। - हरिशचंद्र मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप बालियों पर विपरीत असर डाल सकती हैं। सिंचाई में देरी से फसल का उत्पादन घटेगा, जबकि अधिक पानी देने से फसल गिरने की आशंका रहती है। तापमान बढ़ने से दाना हल्का रह सकता है। - इंदल प्रसाद सरोज

मार्च माह के पहले सप्ताह में अप्रैल जैसी गर्मी गेहूं की फसल के लिए बेहद हानिकारक है। अधिक गर्मी की वजह से फसल पीली पड़ने लगती है। किसानों को चाहिए कि गेहूं की फसल की आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करें। - डॉ. मनोज सिंह, मौसम वैज्ञानिक

हरिश्चंद्र मौर्य किसान

हरिश्चंद्र मौर्य किसान

हरिश्चंद्र मौर्य किसान

हरिश्चंद्र मौर्य किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed