{"_id":"65e4dc6980ca41ae490d5136","slug":"the-havoc-of-rain-woman-dies-due-to-lightning-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-109157-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बारिश का कहर... बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बारिश का कहर... बिजली गिरने से महिला की मौत
Mon, 04 Mar 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से महेवाघाट क्षेत्र में खेत से लौट रही एक महिला की जान चली गई। पानी से आलू, गेहूं और सरसों की फसल का भी नुकसान हुआ। अनुमान है कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा। आठ मार्च को फिर बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
मंझनपुर, नेवादा, सरायअकिल, चायल, करारी, कौशाम्बी समेत लगभग सभी क्षेत्रों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई थी। मध्य रात्रि के बाद कई जगह ओले भी गिरे। लोगों को उम्मीद थी कि शायद रविवार को मौसम साफ हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन बादल आते-जाते रहे। शाम को तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई।
उधर, सदर तहसील के भवनसुरी निवासी सरोज देवी (43) पत्नी भोला निषाद की बिजली गिरने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब सरोज देवी खेत में काम करने के बाद वापस घर लौट रहीं थीं। पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इससे कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, आठ मार्च को फिर बारिश के आसार हैं।
बिजली गिरने से महुआ के पेड़ में लगी आग
चायल तहसील क्षेत्र के सुरसेना गांव में शनिवार की आधी रात हुई बारिश में बिजली गिरने से महुआ के पेड़ में आग लग गई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा तो पेड़ का तना धूं-धूंकर जल रहा था। पेड़ की टहनियां खेतों में टूटकर बिखरी पड़ी थीं। ग्रामीणों ने बगल स्थित तालाब से बाल्टी के जरिए पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई।
भरवारी में फुंक गए कई घरों के उपकरण
रविवार शाम हुई बारिश के दौरान बिजली कड़की। इसकी जद में आने से भरवारी कस्बे में कई दुकानों और घरों के इनवर्टर, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण फुंक गए। इस दौरान अपने दुकान पर खड़े रामू को बिजली के करंट का का भी एहसास हुआ। हालांकि, उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।