फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The goat thief who crushed the constable is hiding in Prayagraj

Kaushambi News: प्रयागराज में छिपे हैं सिपाही को कुचलने वाले बकरा चोर

Wed, 31 Jan 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 Jan 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
The goat thief who crushed the constable is hiding in Prayagraj
सिपाही अवनीश दुबे को बोलेरो से कुचलकर मौत के घाट उतारने वाले बकरा चोर प्रयागराज में छिपे हैंं। वारदात के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चोरों की बोलेरो सल्हापुर (प्रयागराज) तक दिखी।
विज्ञापन

इसके बाद लोकेशन नहीं मिली। पुलिस का दावा है कि बकरा चोर प्रयागराज में ही पनाह लिए हैं। वह कहां छिपे है, पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रहीं हैं।
सिपाही अवनीश दुबे को सोमवार की भोर में बोलेरो सवार बकरा चोर गैंग के सदस्यों ने कुचल दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल सिपाही की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बोलेरो सवारों की धर-पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। 80 के करीब कैमरे चेक किए गए। जिसमें बोलेरो तिल्हापुर मोड़ होकर पूरामुफ्ती कोतवाली के सल्लाहपुर गांव की ओर जाती दिखी। इसके बाद से बोलेरो का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों मुताबिक सल्हापुर से प्रयागराज शहर जाने के लिए कई शाॅर्टकट रास्ते हैं। माना जा रहा है कि बोलेरो सवार उन्हीं रास्तों से प्रयागराज पहुंचे होंगे।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश एसओजी समेत गठित आठ पुलिस की टीमें बराबर बोलेरो का लोकेशन ट्रेस कर रही है। मंगलवार शाम तक पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। सिपाही को कुचलने वाले बोलेरो सवार बकरा चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।



बकरा मंडी में भी रही पुलिस की निगाह

सरायअकिल के बजहा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के तीन बकरे चोरी करके बोलेरो सवार बदमाश भागे थे। पुलिस ने इलाके के गांवों में पता किया कि कहीं कोई लावारिस बकरा तो नहीं दिखा। इसके अलावा जिले के अलावा प्रयागराज की बकरा मंडी में पुलिस ने निगाह रखी। पुलिस ने बकरा मंडी में भी निगरानी की, लेकिन बकरा चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
करेली में पनाह ले सकते हैं आरोपी
सिपाही को कुचलने वाले बकरा चोर प्रयागराज के करेली में पनाह लेने की संभावना है। पुलिस की एक टीम करेली में प्रयागराज पुलिस की मदद से संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। मंगलवार देर शाम तक बकरा चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। एसओजी के साथ आठ टीम लगाई गई हैं। जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

कनैली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।     संवाद

कनैली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद

कनैली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।     संवाद

कनैली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed