{"_id":"68813fa87550e4a3570ad6fa","slug":"the-girls-allegation-the-boy-refused-to-marry-her-after-having-physical-relations-with-her-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128250-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का आरोप: संबंध बनाकर शादी से मुकर गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का आरोप: संबंध बनाकर शादी से मुकर गया युवक
Thu, 24 Jul 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने झांसा देकर अवैध संबंध बनाए और अब शादी से मुकर गया है। साथ ही युवती को युवक के परिवार वालों ने भी धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने युवक व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थी। दो साल से पंचायत भवन के बगल में रहने वाले युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप लगाया कि शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी की बात करती तो युवक टालमटोल करता। कुछ दिन पहले जब उसने आरोपी के ऊपर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इन्कार कर दिया। तब युवती उसके घर पहुंच गई।
आरोप है कि वहां युवक के भाई, उसकी मां और बहन ने गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया। थाने पहुंचकर युवती ने शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्ट सुनील कुमार ने बताया कि युवक व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।