{"_id":"60a93c92d5b3e96a8b1be0bc","slug":"the-girl-refuses-to-marry-after-finding-out-the-groom-s-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की बीमारी का पता चलने पर लड़की ने किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की बीमारी का पता चलने पर लड़की ने किया शादी से इनकार
Sat, 22 May 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 10:47 PM IST
सार
- तिलक की रश्म के दौरान लड़के की बीमारी का पता चलने पर भड़की दुल्हन
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्थानीय कस्बे में एक युवक की शादी उसकी बीमार के कारण टूट गई। तिलक चढ़ने के दौरान दूल्हे की बीमारी का पता चला तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार करते हुए बरात लाने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने सगाई से लेकर तिलक की रश्म तक खर्च हुए रुपयों की मांग के लिए पिपरी पुलिस से सहयोग मांगा है।
पूरामुफ्ती बाजार निवासी श्रीनाथ साहू की कई साल पहले बीमारी के दौरान मौत हो गई है। उसकी विधवा पत्नी अनीता का कहना है कि उसने अपनी बेटी सोनम साहू का रिश्ता चायल कस्बा के आजाद नगर निवासी सुरेश साहू के बेटे दिलीप के साथ तय की थी। 17 मई को तिलक की रश्म थी। दुल्हन पक्ष के लोग बाइक और नकदी सहित कपड़ा लेकर युवक के घर पर पहुंचे तो उन्हें युवक के बीमार होने की जानकारी मिली।
इस पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और बीमारी को छिपा कर शादी करने के आरोप लगाते हुए कन्या पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। 22 मई को युवती के घर बरात जानी थी। नाराज कन्या पक्ष ने बारात लाने से वर पक्ष को मना कर दिया। तिलक में दिए गए बाइक, पैसों और कपड़ों की वापसी के लिए युवती की मां ने पिपरी पुलिस से सहयोग मांगा है।