फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The girl died due to suffocation, the inspector suspended

दम घुटने से हुई थी युवती की मौत, दरोगा सस्पेंड

Mon, 18 Apr 2022 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
The girl died due to suffocation, the inspector suspended
चरवा कोतवाली के दनियालपुर गांव से लापता युवती की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नाक दबाने के कारण दम घुटना बताया गया। उधर, युवती के लापता होने के बाद उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट लिखे जाने में देरी से नाराज एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। युवती के भाई की तहरीर पर करारी कोतवाली पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दनियालपुर गांव के पास स्थित एक नलकूप में रविवार सुबह एक युवती का संदिग्ध हालत में शव मिला था। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी समर बहादुर ने शव की शिनाख्त कराने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली। इसके बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर जिले भर के थानों में युवती की फोटो भेजकर मिसिंग रिपोर्ट मांगी गई। इस दौरान पता चला कि युवती करारी कोतवाली के एड़हरा गांव की अंतिमा यादव (21) है। पुलिस की सूचना पर मौके पर आए परिजनों ने बताया शनिवार दोपहर अंतिमा का उसकी मां से भूसा भरने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अंतिमा बिना किसी से कुछ बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी अंतिमा का पता नहीं चलने पर देर शाम करारी कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने अंतिमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण नाक व मुंह दबाने से दम घुटना बताया गया है। इधर, अंतिमा के लापता होने के बाद उसके भाई आकाश ने शनिवार रात में ही करारी कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने लड़की को बालिग मानते हुए रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की। रविवार सुबह जब अंतिमा की लाश बरामद हुई तो आननफानन पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की। यह मामला उजागर होने पर एसपी हेमराज मीणा ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने करारी कोतवाली के उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया। उधर, मृतका के भाई आकाश की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिमा के अपनों पर ही शक की सुई
अंतिमा मर्डर केस की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तफ्तीश बढ़ाई तो प्रथम दृष्टया उसके परिवार के किसी करीबी पर ही शक की सुई घूमी। पहले दुष्कर्म की चर्चा थी, इस वजह से पुलिस ने स्लाइड जांच कराई, लेकिन रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में साफ है कि अंतिमा के किसी करीबी ने उसे मौत के घाट उतारा है। इधर, बताया जा रहा है कि उसकी बहन आशा देवी की ससुराल चरवा कोतवाली के नया तालाब में है। माना जा रहा है कि अंतिमा अपनी बहन की ससुराल जा रही होगी। इस दौरान कातिल ने पीछा करते हुए दनियालपुर के समीप सुनसान स्थान देखकर उसका मुंह दबा दिया। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना घटना को कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed