फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The gang went to the police handle

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह

Fri, 02 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 02 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात चोरों के एक बडे़ गिरोह को धर दबोचा है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के साथ डीजे का सामान और चोरी के इस समान को खरीदने वालों समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस चोरी के और माल की बरामदगी के साथ इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी इस बावत पुलिस के अफसरों के साथ सरायअकिल पुलिस ज्यादा कुछ बताने को राजी नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि हफ्तेभर के भीतर ही चोरों ने मंझनपुर कोतवाली के ओसा बाजार और सरायअकिल कस्बे के एक डीजे संचालक की दुकान में चोरी करके लाखों का माल समेट लिया था। लगातर हो रही चोरी की इन घटनाओं पर सक्रिय हुई सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात डीजे का गोदाम खंगालने के साथ चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के एक गिरोह को धरदबोचा है। सरायअकिल पुलिस ने बुधवार की रात मंझनपुर कस्बे में दबिश देकर मंझनपुर और सरायअकिल इलाके से चोरी गए डीजे के सामान के साथ गिरोह के सदस्यों और खरीददारों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अब तक कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इनसे पूछताछ करके पुलिस इस गिरोह के सभी सदस्यों के साथ चोरी के अन्य सामान भी बरामद करने की कोशिश में लगी है। बता दें कि तीन दिन पहले चोरों ने सरायअकिल कोतवाली पुलिस के नाक के नीचे से डीजे का गोदाम खंगाल लिया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कई संदिग्धों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाया। मोबाइल काल डिटेल के जरिए पुलिस ने मंझनपुर में किराए के मकान में रह रहे गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को दबोचा। साथ ही इनसे हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के सामानों को खरीदने वालों की भी धरपकड़ की है। पुलिस ने कहां से किन-किन लोगों को उठाया है। फिलहाल अभी इस बावत अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी ने बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य मिले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed