फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The four-lane road between Airport and Kaushambi started cracking, raising questions about those responsible.

Kaushambi News: दरकने लगी एयरपोर्ट-कौशाम्बी फोरलेन सड़क, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

Sat, 14 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The four-lane road between Airport and Kaushambi started cracking, raising questions about those responsible.
कूरा गांव के समीप दरकी फोरलेन सड़क एवं उस पर पैचिंग का किया गया प्रयास। संवाद
भगवान बुद्ध की धरती को बौद्ध सर्किट से जोड़ने के उद्देश्य से बन रही एयरपोर्ट-कौशाम्बी फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने से पहले ही गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क में जगह-जगह दरारें और धंसाव दिखाई देने लगे हैं। इससे कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट से कौशाम्बी बुद्धस्थली की कुल दूरी करीब 42 किलोमीटर है। इसमें 464.95 करोड़ रुपये की लागत से 31.85 किलोमीटर सड़क लोक निर्माण विभाग कौशाम्बी की देखरेख में निर्माण हो रहा है। इसे बुद्ध सर्किट से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। तय समय सीमा के अनुसार दिसंबर 2024 तक कार्य पूरा होना था, लेकिन प्रयागराज संगम पर कुंभ मेले की तैयारियों के चलते शासन ने दो वर्ष का अतिरिक्त समय दे दिया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था छात्र शक्ति इंफ्रा लिमिटेड का दावा है कि करीब 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के समीप और जयंतीपुर गांव समेत कई स्थानों पर सड़क ट्रकों और डंपरों के दबाव से छह से आठ मिलीमीटर तक धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पहियों की लीक बन गई है, इससे सड़क में दरारें आ गई है। कुछ जगहों पर तो ऊपर से पैचिंग कर सड़क बराबर करने की कोशिश की गई है। आरोप है कि मानक के अनुरूप बेस और डामर परत नहीं डाली गई, जिससे सड़क जल्दी खराब हो रही है।

जहां बस्ती है, नाला निर्माण बाद में होने से यह समस्या कुछ जगहों आई हैं। अभी फाइनल लेयरिंग होनी बाकी है। - दयाशंकर अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed