फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The first rain of monsoon exposed the drainage system in the towns.

Kaushambi News: मानसून की पहली बारिश ने खोली कस्बों में जल निकासी व्यवस्था की पोल

Sun, 23 Jun 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
The first rain of monsoon exposed the drainage system in the towns.
अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी। संवाद
मानसून की पहली बारिश ने ही नगरीय इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। जिला मुख्यालय समेत अन्य कई नगर क्षेत्रों में लोग जलभराव की समस्या से जूझते दिखे। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने के कारण घरों से निकलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ले की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। सुबह जब लोग सोकर उठे तो घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मोहल्ले के आशिफ, नसीर और गुड्डू ने बताया कि 200 से अधिक घरों के आने-जाने का यही मुख्य रास्ता है। इस पर पानी भरा होने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई बाइक और साइकिल सवार जलभराव में गिरते-गिरते बचे। कुछ ऐसा ही हाल वार्ड नंबर 10 अशोक नगर के गौरा मोहल्ले में रहा। मोहल्ले के राहुल, भजनलाल, हरिलाल बद्री आदि ने बताया कि नाली न होने के कारण हर साल बारिश में ऐसी ही समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार इस मुद्दे को नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों के सामने उठाया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसी का खामियाजा इस साल की बारिश में भुगतना पड़ेगा, जिसकी शुरुआत मानसून की पहली बारिश से ही हो गई।
विज्ञापन

----------
बारिश को देखते हुए नगर के नाले- नालियों की सफाई पहले ही करा ली गई थी। चमनगंज और गौरा में जलनिकासी की समस्या की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा और समस्या दूर कराई जाएगी। प्रतिभा सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आदर्श नगर पंचायत की गलियां हुईं पानी-पानी

अजुहा। आदर्श नगर पंचायत अजुहा की गलियां महज कुछ देर की बारिश में ही पानी-पानी हो गईं। वार्ड नंबर 12 नया नगर, शाखा रोड, नेहरू नगर, प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर स्थित गांधी नगर समेत अन्य मोहल्लों में लोग जलभराव और कीचड़ से जूझते दिखे। सड़कों पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया। घर से तैयार होकर निकले लोगों के कपड़े सड़कों पर भरे गंदे पानी की वजह से खराब हो गए। नया नगर में अनवर और जब्बार समेत अन्य कई लोगों के घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। इसकी वजह से गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। गांधी नगर में नाले से निकाल कर रखा गया मलबा बारिश के बाद पूरी सड़क पर फैल गया। जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं।
--------
कई लोगों ने नाले पर कब्जा कर लिया है। इससे नाले की सफाई नहीं हो सकी है। बारिश का पानी सड़क पर भर गया है। कब्जे की शिकायत नगर पंचायत में की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ठोस कदम नहीं उठाए। जिसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है। मो. कलीम, नया नगर
-----

जिस तालाब में मोहल्ले का पानी जाता था, उस पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत न तो यह कब्जा रोक पा रही है और न ही जल निकासी की दूसरी व्यवस्था कर रही है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हिमांशू अग्रहरि, नया नगर

-------

जलभराव वाले इलाकों में समस्या से निजात के लिए कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। तालाबों में किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा। ताकि, आगे समस्या न हो।

शांति कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी।    संवाद

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी। संवाद

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी।    संवाद

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी। संवाद

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी।    संवाद

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी। संवाद

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी।    संवाद

अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नं.10 में रास्ते पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article