{"_id":"13bd5c8340f1667744f6644c010a750d","slug":"the-first-day-was-58-medical-aspirants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 58 अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 58 अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुलिस भर्ती-2013 के अभ्यर्थियों का शुक्रवार को चिकित्सकीय और शैक्षिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू हो गई। पुलिस लाइंस में अभिलेखों की जांच और मेडिकल परीक्षण के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। जिले में 1000 अभ्यर्थियों की मेडिकल और अभिलेखों की जांच होनी है।
सिपाही बनने का दो साल से इंतजार कर रहे हजारों युवकों का सपना जल्द ही पूरा होगा। क्योंकि लंबित पड़ी पुलिस भर्ती-2013 की भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण शुक्रवार से शुरू हो गया। बता दें कि पुलिस भर्ती के लिए वर्ष 2013 में फिजीकल और लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इन दोनों परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच और मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका था। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइंस में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण शुरू हो गया।
सीओ लाइंस पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि कौशाम्बी में 1000 अभ्यर्थियों की जांच 27 से 13 अप्रैल के बीच की जानी है। बताया कि पहले दिन मेडिकल और अभिलेखीय जांच के लिए 60 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 58 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। अभिलेखीय जांच के लिए एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए, सीओ, तहसीलदार और अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी की टीम लगी है। वहीं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए चार डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। सीओ लाइंस ने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को महिला अभ्यर्थियों की जांच और 13 अप्रैल को छूटे अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण होगा।