फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The family was beaten after entering the house, the couple was left bleeding

Kaushambi News: घर में घुसकर कुनबे को पीटा, दंपती लहूलुहान

Fri, 28 Jun 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 28 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The family was beaten after entering the house, the couple was left bleeding
स्थानीय कोतवाली के पुनवार गांव में बुधवार शाम रंजिश में पड़ोसी के घर में घुसकर कुनबे को पीट दिया गया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी दंपती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुनवार गांव की कोमल देवी पत्नी फूलचंद्र ने बताया कि पड़ोसी मनोज के परिवार से उसकी रंजिश चल रही है। बुधवार शाम हुए विवाद में आरोपी ने परिजनों, दोस्तों के साथ मिल घर में घुसकर परिवार के सभी लोगों को पीट दिया।
विज्ञापन

मारपीट में कोमल देवी व फूलचंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के दखल पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आरोपी मनोज, अशोक, रंगन व जंगली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण की मौत मामले में अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा
सड़क हादसे में घायल एक ग्रामीण की बुधवार की भोर अस्पताल में मौत हो गई। कड़ाधाम कोतवाली के रामपुर बढ़नावां निवासी सुरेमन (55) एक जून को साइकिल से गुलामीपुर बाजार गया था। शाम घर लौटते वक्त बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार सुरेमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की भोर उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे राजू की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घर में तोड़फोड़कर पड़ोसी दंपती को पीटा, मुकदमा
महेवाघाट कोतवाली के अढ़ौली गांव की शांति देवी पत्नी लोकनाथ ने बताया कि पड़ोसी केशनलाल ने बुधवार शाम मामूली बात पर हुए विवाद के बाद परिजनों के साथ मिल हमला कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने उसे व उसके पति को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया।
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी केशनलाल, धर्मेंद्र, संदीप समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
--------
साथियों संग युवक को पीटा, दी धमकी
पिपरी कोतवाली के चलौली निवासी नितिन सिंह का बुधवार शाम कसेंदा गांव के शाहरुख व रामजी से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपियों ने चार अन्य साथियों को बुलाकर उसे पीट दिया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
----------
बंटवारे के विवाद में महिला की पिटाई, एफआईआर
पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरबशरीरा गांव की सीमा देवी पत्नी रामज्ञा ने बताया कि पट्टीदार जितेंद्र त्रिपाठी से उसका बंटवारे का विवाद चल रहा है। बुधवार शाम इसे लेकर जितेंद्र ने बेटे कौशिक व भाई आनंद के साथ मिल उसे पीट दिया। चीख-पुकार सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले वालों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित महिला की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

-------------
पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीटा, शिकायत
कोतवाली के सालेपुर गांव की सीमा देवी पत्नी पप्पू ने बताया कि पड़ोसी से उसकी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार की सुबह हुए विवाद के दौरान पड़ोसी ने घर में घुसकर उसे पीट दिया। बीच-बचाव करने पर बेटी को भी पीटा गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed