फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The family kept sleeping, the thieves took away the household by wearing a mask

Kaushambi News: सोते रहे घरवाले, नकब लगाकर गृहस्थी खंगाल ले गए चोर

Thu, 24 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 24 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping, the thieves took away the household by wearing a mask
अंदावा गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध
सोते रहे घरवाले, नकब लगाकर गृहस्थी खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन

- कोखराज कोतवाली के अंदावा गांव में मंगलवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंदावा गांव में एक घर में सेंधमारी कर चोर नकदी जेवरात समेत हजारों रुपये का समान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अंदावा निवासी रामपति पत्नी सुखराम अपनी बहू आशा के साथ घर में अकेली रहती है। बेटा अशोक गौतम मुंबई में मजदूरी करता है। मंगलवार रात सास-बहू खाना खाने के बाद सो रहीं थीं। रात को किसी समय चोर पीछे की दीवार में सेंध लगा कर अंदर घुसे और गृहस्थी का सारा समान खंगाल ले गए। सुबह देखा तो कमरे का सारा समान बिखरा पड़ा था। रामपति की सूचना पर पुलिस भी आ गई। छानबीन के दौरान संदीप पाल के खेत में खाली बाॅक्स पड़ा मिला। रामपति ने बताया कि चोर बाॅक्स में रखे 20 हजार रुपये नकद, एक चांदी की छागल, एक सोने का लॉकेट व एक बिछुआ ले गए हैं। करीब दो लाख रुपये कीमत के समान चोरी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed