फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   the ex students of rizwi college shared the memories

कॉलेज के पुरा छात्रों ने साझा किए अनुभव

Tue, 09 Nov 2021 06:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
the ex students of rizwi college shared the memories
कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में 2009 से 2021 तक के पासऑउट विद्यार्थियों का री-यूनियन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। बच्चों ने स्कूल के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के लिए अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव राशिद रिजवी, डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल की प्रबंधक लुबना फातिमा व स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद स्कूल के संगीत शिक्षक लेखू शर्मा के दिशा निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर शहरी विकास सहायक इंजीनियर के पद पर चयनित सागर गुप्ता, डीएमओ पद पर चयनित राहुल चौरसिया, आसिफ हसन आईआईटी बीएचयू में अध्ययनरत आसिफ हसन, आईआईटीबीएचयू से अभिषेक जायसवाल, मुस्कान केसरवानी व तनु केसरवानी एमबीबीएस ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

इसी तरह से विभिन्न क्षेत्रों में चयनित होकर लगभग 500 से अधिक पुरा छात्र अपनी-अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। पुरा छात्रों ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूल प्रबंधक लुबना फातिमा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सतत आगे बढ़ने बढ़ते रहने के लिए कहा। ट्रस्ट के सचिव ने हर साल इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed