फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The eunuchs who went to ask for Neg in the matrimonial program were beaten up, uproar

वैवाहिक कार्यक्रम में नेग मांगने गए किन्नरों की पिटाई, हंगामा

Fri, 22 Apr 2022 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
The eunuchs who went to ask for Neg in the matrimonial program were beaten up, uproar
सदर कोतवाली के मंगरोहनी गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाह में नेग मांगने पहुंचे किन्नरों को वर पक्ष ने बेरहमी से पीटा। दूल्हा सहित उसके रिश्तेदारों ने मिलकर किन्नरों को पीटने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ डाले। घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी पक्षों को कोतवाली ले लाई। यहां रात तक सुलह-समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

मंगरोहनी गांव निवासी धर्मपाल की बेटी केवली की बरात बृहस्पतिवार को हंड़िया से आई थी। शुक्रवार सुबह विदाई से पहले वहां किन्नर पहुंच गए। वह लोग गाना बजाना करने के बाद दूल्हे दिनेश से नेग मांगने लगे। इस पर दूल्हे के चाचा से किन्नरों का विवाद हो गया। किन्नर नेहा का कहना है कि विवाद के दौरान दूल्हे ने उसका बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन

उसके साथ आए अन्य किन्नरों को भी पीटा गया। आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने मारपीट के साथ ही उनके गहने व पैसे भी छीन लिए। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस वर व कन्या पक्ष के अलावा किन्नरों को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर भी किन्नर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। इस बाबत इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह का कहना सभी पक्ष आपस में सुलह होने की बात कह रहे हैं। अगर वह लोग सुलह नहीं होते हैं तो जो तहरीर मिलेगी उसके हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed