फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The EO himself took charge... got the garbage heap removed.

Kaushambi News: ईओ ने खुद संभाली कमान... उठवाया कूड़े का ढेर

Mon, 08 Jun 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The EO himself took charge... got the garbage heap removed.
मंझनपुर के वार्ड नंबर 08 महात्मा गांधी नगर में फैले कूड़े को उठवातीं ईओ प्रतिभा ​सिंह। स्रोत: स
महात्मा गांधी नगर में प्लॉट में फेके गए कूड़े और अन्य स्थानों पर गंदगी की समस्याओं को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और ईओ ने मौके पर पहुंचकर सफाई करवाई।
विज्ञापन

बदहाल सड़क, सफाई नहीं होने से फैली गंदगी शीर्षक से प्रकाशित समाचार के बाद रविवार सुबह अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रतिभा सिंह महात्मा गांधी नगर पहुंचीं और प्लाॅटिंग क्षेत्र में पड़े कूड़े के ढेर को हटवाकर सफाई अभियान चलवाया।
विज्ञापन

ईओ के अनुसार एक प्लाॅटिंग की बाउंड्रीवाल के भीतर आसपास के लोग कूड़ा फेंक रहे थे, जिससे वहां गंदगी फैल गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल सफाई कराई गई और संबंधित स्थल की जियो टैगिंग फोटोग्राफ भी तैयार कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिराथू रोड से असकरनपुर मंगरोहनी जाने वाले जर्जर मार्ग के संबंध में नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि निकाय बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराए जाने और धनराशि उपलब्ध होने के बाद सड़क निर्माण के लिए कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed