{"_id":"6e43a32e4a8511f35763c14bbc2b454d","slug":"the-enforcement-team-raided-the-electricity-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के प्रवर्तन दल ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के प्रवर्तन दल ने की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। देवीगंज बाजार में बुधवार को बिजली विभाग के प्रवर्तन दल की टीम ने छापेमारी की। टीम ने इस दौरान बिजली चोरी करते चार दुकानदारों को पकड़ा। ये लोग घरेलू कनेक्शन लेकर उसका व्यवसायिक उपयोग कर रहे थे। टीम ने इन सभी दुकानदारों से दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूला है। घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल कनेक्शन कराने की हिदायत भी दी। छापेमारी को लेकर पूरे बाजार में दिन भर हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि जिले में बिजली की चोरी बड़े पैमाने पर की जा रही है। चोरी से घरों में बिजली जलाने के साथ ही लोग घरेलू कनेक्शन लेकर दुकानों में भी उसका उपयोग कर रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ बिजली विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को ही लखनऊ से आई प्रवर्तन दन की टीम ने देवीगंज बाजार में छापेमारी की। टीम का नेतृत्व कर रहे अभियंता संगम मिश्र ने बताया कि जनरल स्टोर संचालक हफीजुल, हार्डवेयर के दुकानदार नियाज अहमद, दवा व्यवसाई अनिल मौर्य और शमीम को पकड़ा गया है।
ये चारों दुकानदार घरेलू कनेक्शन लेकर बिजली की इस्तेमाल दुकान में कर रहे थे। बताया कि सभी से मौके पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं दुकानदारों को बिजली चोरी नहीं करने की चेतावनी दी गई है। छापेमारी केे दौरान पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा। देखा गया कि कारोबारी अपनी दुकानों का शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। इसके अलावा घरों पर भी कुछ लोगों ने ताला लटका दिया था। टीम के जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।