{"_id":"5d0a8aeb8ebc3e617666be6f","slug":"the-elderly-was-killed-by-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को ईंट से कूचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को ईंट से कूचकर मार डाला
Thu, 20 Jun 2019 12:59 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी। कोखराज गांव में मंगलवार रात नलकूप की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान को बदमाशों ने ईंट से कूचकर मौत के घाट उतार दिया। वह नलकूप के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। सुबह नलकूप पर पहुंचे बेटे ने शव देखा तो चीख पड़ा। घटना की जानकारी पर सीओ सिराथू, इंस्पेक्टर कोखराज मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आ रहा है।
कोखराज गांव का भुल्लू दिवाकर (70) पुत्र कल्लू घर से करीब दो सौ मीटर दूर नलकूप पर अकेले थे। गांव में उनकी पत्नी ननकी व बेटे कमलेश और सुग्गा रहते हैं। भुल्लू के दो बेटे गुलाब और पप्पू मुंबई में लांड्री का काम करते हैं। वहां पर भुल्लू की खुद की खोली है। गांव में करीब चार बीघा खेत है और नलकूप पर रहकर भुल्लू कपड़े प्रेस करने का काम करता था। मंगलवार रात भुल्लू अपने नलकूप में सो रहा था। सुबह बेटा कमलेश नलकूप पहुंचा तो छप्पर के नीचे चारपाई में पिता का रक्तरंजित शव देख चीख पड़ा। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट भी मिली है। घटना की सूचना पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह और इंस्पेक्टर अजीत पांडेय मौके पर पहुंचे। मामले में भुल्लू के बेटे कमलेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।