फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The dumper driver died after being hit by the current that landed in the pipe of the tin shed

टिन शेड के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आकर डंपर चालक की मौत

Tue, 02 Aug 2022 01:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
The dumper driver died after being hit by the current that landed in the pipe of the tin shed
The dumper driver died after being hit by the current that landed in the pipe of the tin shed
नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में लगी कार्यदायी संस्था के अटसराय स्थित कैंप नंबर तीन के गोदाम के टिनशेड में करंट उतरने से डंपर चालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित साथियों ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी रूपचंद्र (45) नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में लगी कार्यदायी संस्था पीएनसी में डंपर चालक था। रूपचंद्र रविवार की रात ड्यूटी कर सोमवार की सुबह सैनी क्षेत्र के अटसराय स्थित कंपनी के गोदाम पहुंचा। जहां वह स्नान करने के लिए जा रहा था, तभी टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने रूपचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही आक्रोशित साथी हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप था कि गोदाम में बिजली के तार जगह-जगह कटे हैं। इस बारे में अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन तार नहीं बदलवाया गया और न ही ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक लगभग पांच-छह साल से कंपनी में काम कर रहा था। सूचना के बावजूद कंपनी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। साथियों ने खागा (फतेहपुर) स्थित संस्था के कैंप-2 में नौकरी कर रहे मृतक के भाई को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed