{"_id":"68b204af42921c45b50075d0","slug":"the-district-panchayat-president-told-the-farmers-the-importance-of-millets-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129604-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को बताया मिलेट्स का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को बताया मिलेट्स का महत्व
Sat, 30 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में फीका काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करती जिपं अध्यक्ष व अन्य। स्रोत: प्रशासन
कृषि विभाग की ओर से मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत विकास भवन परिसर में जनपद स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया। मेले में किसानों को श्रीअन्न (मिलेट्स) जैसे रागी, कोदो, मक्का, बाजरा और ज्वार की खेती से लेकर बीज, बुआई, सिंचाई, मड़ाई और भंडारण तक की तकनीक की जानकारी दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने किसानों से कहा कि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं और सरकार इनके उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। अधिक से अधिक किसान मिलेट्स की खेती अपनाएं। कृषि वैज्ञानिकों ने मिलेट्स के उपयोग और पोषण लाभ की जानकारी दी। मेले में महिला समूहों व एफपीओ की ओर से मिलेट्स से बने व्यंजन, आटा और मिठाइयों के स्टॉल भी लगाए गए।
उप कृषि निदेशक ने किसानों को फसल बीमा और अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केसीसी धारक किसान 31 अगस्त तक नजदीकी बैंक में जाकर बीमा आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, किसान मोर्चा अध्यक्ष अंगद सिंह, पूर्व विधायक लाल बहादुर, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी व कृषि वैज्ञानिक अजय सिंह, मीनाक्षी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।