फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of the young men are victims of the current

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 01 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 01 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
The death of the young men are victims of the current
मकान निर्माण के दौरान बिजली के तार में लोहे की छड़ (सरिया) छू जाने से धुमाई गांव का मिथिलेश कुमार (23) पुत्र भैयालाल की करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में एक मजदूर भी गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी भैयालाल मकान निर्माण करा रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह छज्जे का लिंटर डाला जाना था। इसके लिए उसका बेटा मिथिलेश कुमार (23) सरिया सीधी कर रहा था। इसी दौरान सरिया घर के सामने से खींची गई बिजली की लाइन के तार से छू गई। हाईटेंशन बिजली की लाइन से सरिया छू जाने से युवक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक को करंट की चपेट में आया देख वहां मजदूरी कर रहा छेद्दू उसे बचाने लिए दौड़ा।
विज्ञापन


वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीररूप से झुलस गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। जानलेवा हादसा हुआ देख परिजनों के साथ मजदूरों के होश उड़ गए। साथ ही मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उपकेंद्र को हादसे की जानकारी देते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई। साथ ही करंट लगने से झुलसे मजदूर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की करंट लगने से हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed