फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of the young man in the village Sndigddsha Bsuhar

संदिग्धदशा में बसुहार गांव के युवक की मौत

Mon, 29 Jun 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 29 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। क्षेत्र के बसुहार गांव के एक युवक की संदिग्धदशा में मौत हो गई। रविवार की सुबह घर के भीतर उसका शव फंदे से लटकता मिला। लोग घरेलू कलह से आजिज आकर खुदकुशी करना मान रहे हैं। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव का मोहन लाल मिश्र दिल्ली के किसी प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी, बेटा, बहू आदि परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। मोहनलाल के बड़े बेटे सूर्यकांत उर्फ बबलू (30)  की शनिवार की रात संदिग्धदशा में मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 9 बजे उसने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठकर खाना खाया।
विज्ञापन


 इसके बाद वह सोने के लिए अपने बिस्तर पर चला गया। रविवार की सुबह उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। युवक का शव फंदे से लटकता देख घर-परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के घरों के लोग जमा हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस आई। एसओ रज्जनलाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साल भर पहले ही युवक की दूसरी शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी की पांच साल पहले आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस का मानना है कि वह इन्हीं घरेलू कारणों से परेशान रहता था। चर्चा है कि इसी घरेलू कलह से आजिज आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग था बबलू
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल के बसुहार गांव के सूर्यकांत उर्फ बबलू की अचानक हुई मौत पूरे परिवार के लिए बड़ा वज्रपात है। बता दें कि मोहनलाल मिश्र के दो ही औलाद थी। इनमें एक बेटा सूर्यकांत और एक बेटी है। इसी इकलौते बेटे की रविवार की सुबह जब घरवालों ने लाश देखी, तो उनके होश उड़ गए। मां, बहन और परिवार के अन्य सभी सदस्य दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। वहीं घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। बबलू की मौत को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौत से पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने जुटी महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed