फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The dead body of the nephew of the MLA's media in-charge was found on the roadside

विधायक के मीडिया प्रभारी के भतीजे का सड़क किनारे मिला शव

Mon, 03 Jan 2022 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the nephew of the MLA's media in-charge was found on the roadside
विधायक के मीडिया प्रभारी के भतीजे का सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन

- करारी कोतवाली के अवाना आलमपुर गांव में मौसी के यहां रहता था मृतक सत्येंद्र
- पुलिस ने हादसा मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, परिजनों में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी (कौशाम्बी)। स्थानीय कोतवाली के फरीदनपुर गांव के समीप शनिवार रात एक युवक संदिग्ध हालत में सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। वह अपनी मौसी के घर से बाइक लेकर निकला था। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रभारी सूरज यादव का भतीजा है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटना को हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज कोतवाली के चकमाहपुर गांव का सतेंद्र सिंह यादव ( 20) भाजपा विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रभारी का भतीजा था। वह करारी कोतवाली के अवाना आलमपुर गांव में अपने मौसी के घर पर रहता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह मौसी के घर से बाइक लेकर निकला। इसके बाद वह फरीदनपुर गांव के पास वह एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में मिला। राहगीरों ने घटना की बाबत पुलिस को खबर दी। पुलिस सत्येंद्र को जख्मी हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना को हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत करारी के इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। परिवार के लोगों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण जो भी होगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
आखिरी बार फोन पर किससे हुई थी बात
करारी। सतेंद्र ने शनिवार को मौसी के घर से निकलने के पूर्व फोन पर करीब 37 मिनट तक किसी से बात की थी। सतेंद्र की बात फोन पर किससे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। फोन पर बात करने के बाद सतेंद्र किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद फरीदनपुर के पास लोगों ने उसे बेहोशी के हालत में पड़े देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विधायक के करीबियों पर लगातार हो रहे हमले
मंझनपुर। कुछ दिन पहले चायल विधायक संजय गुप्ता के बहनोई पर प्रयागराज में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरर्साइं थीं। हमले में विधायक के बहनोई के भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में विधायक के बहनोई सहित दो लोग जख्मी हैं। उनका इलाज चल रहा है। अब विधायक के मीडिया प्रभारी के भतीजे की संदिग्ध हालत में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed