{"_id":"613e50548ebc3ea756373eb4","slug":"the-current-landed-in-the-mic-the-dj-operator-died-kaushambi-news-ald315611728","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक में उतरा करंट, डीजे संचालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक में उतरा करंट, डीजे संचालक की गई जान
विज्ञापन
The current landed in the mic, the DJ operator died
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइअजुहा कस्बे के भौंतर में राम डोला (श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद होने वाले महोत्सव) में शनिवार को अचानक माइक में उतरे करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। खुशियों में डूबे लोग एक पल में ही रोने-चीखने लगे। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में हर साल भगवान कृष्ण की बरही के बाद राम डोला का जुलूस निकाला जाता है। इसमें कस्बे के अलावा आसपास के लोग भी शामिल होते हैं। शनिवार को भी राम डोला का जुलूस निकाला जा रहा था।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन गांव का धर्मेंद्र कश्यप (40) भी गया था। धर्मेंद्र डीजे ऑपरेटर का भी काम जानता था।
बताते हैं कि जुलूस के दौरान अचानक माइक में कुछ खराबी आ गई। इस पर धर्मेंद्र को उसे सहीं करने के लिए बुलाया गया। जैसे ही सही करने के लिए धर्मेंद्र ने माइक पकड़ी तो वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिरकर तड़पने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद मेले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर चौकी प्रभारी अजुहा विजेंद्र सिंह फौरन मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की मौत से उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

The current landed in the mic, the DJ operator died- फोटो : KAUSHAMBI