{"_id":"6956d05e7232c0566b02f7fc","slug":"the-cold-has-worsened-the-health-of-animals-reducing-milk-production-by-20-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-134416-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ठंड में बिगड़ गई सेहत, पशुओं का 20 फीसदी तक घट गया दुग्ध उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ठंड में बिगड़ गई सेहत, पशुओं का 20 फीसदी तक घट गया दुग्ध उत्पादन
विज्ञापन
फोटो -ठंड से मवेशी बेहाल,घट गया दूध का उत्पादन स्रोत -संवाद
कड़ाके की ठंड से केवल आमजन ही नहीं, मवेशी भी बेहाल हैं। दुधारू पशुओं में इसका असर साफ दिख रहा है। जब से सर्दी के तेवर तल्ख हुए हैं, दूध का उत्पादन घट गया है। सर्दी के कारण पशुओं के बीमार होने के साथ ही सेहत भी बिगड़ रही है। इससे पशुपालकों के साथ ही डेयरी संचालक भी परेशान हैं।
21वीं पशु गणना के मुताबिक, जिले में दुधारू गाय और भैंस करीब 2,76,208 लाख हैं। सर्दी के मौसम को दुग्ध उत्पादन के अनुकूल माना जाता है, लेकिन पारा ज्यादा गिरने पर इसका विपरीत असर पड़ने लगता है। दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता करीब 20 फीसदी तक घट जाती है। इस समय पशुपालक इसी समस्या से परेशान हैं। लगातार कई दिनों से धूप नहीं निकलने व ठंड पड़ने के कारण दुधारू पशुओं में दूध का उत्पादन घट गया है। अधिकांश पशु दिन भर कांपने के साथ ही बीमार पड़ने लगे हैं।
सुरसेनी निवासी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके पास सात दुधारू गोवंश हैं। 10 दिन पहले प्रतिदिन 45 लीटर दूध का उत्पादन होता था, अब घटकर 34 लीटर दूध ही हो रहा है। टिकरा के लवकुश उपाध्याय ने बताया कि पहले उनकी गाय से 48 लीटर दूध निकलता था, अब 40 लीटर तक ही उत्पादन हो रहा है। पुरखास गांव स्थित श्याम डेयरी के मैनेजर प्रमोद कुमार अग्रहरि ने बताया कि एक सप्ताह पहले रोजाना पांच हजार लीटर तक दूध कलेक्शन होता था, अब 4200 लीटर ही उत्पादन हो रहा है।