फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The CHC which the CMO told top, the MLA gave him zero numbers

जिस सीएचसी को सीएमओ ने बताया टॉप, विधायक ने उसे दिए जीरो नंबर

Thu, 16 Sep 2021 05:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 05:15 PM IST
सार

सदर विधायक लाल बहादुर बुधवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान तमाम ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव-गांव लोग बुखार से परेशान हैं। सरकारी अस्पताल में बिना जांच के उन्हें दवा दे दी जाती है। मलेरिया आदि की जांच के लिए उन्हें बाहर की निजी लैब भेजा जाता है।

विज्ञापन
The CHC which the CMO told top, the MLA gave him zero numbers
बिजली

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत सच साबित हुई। पांच दिन पहले औचक निरीक्षण कर सीएमओ ने टॉप का खिताब दिया था, बुधवार को उसी अस्पताल का निरीक्षण कर सदर विधायक ने सौ में से जीरो नंबर दिया। महज पांच दिन में नंबर सौ से जीरो पर पहुंचने वाले अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य महकमे खासी चर्चा है।
विज्ञापन


सदर विधायक लाल बहादुर बुधवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान तमाम ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव-गांव लोग बुखार से परेशान हैं। सरकारी अस्पताल में बिना जांच के उन्हें दवा दे दी जाती है। मलेरिया आदि की जांच के लिए उन्हें बाहर की निजी लैब भेजा जाता है। इस पर विधायक सीधे सीएचसी कनैली पहुंच गए। विधायक ने निरीक्षण के दौरान देखा कि अस्पताल के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। इस पर वह बिफर उठे, विधायक ने अधीक्षक अरुण आर्य को सख्त निर्देश दिया कि तत्काल साफ सफाई करवा कर मुझे सूचित करें।
विज्ञापन


दोबारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी मिली तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इलाज करवाने के लिए आए मरीजों से दवाओं के विषय में जानकारी ली। कहा कि मरीजों को दवा अस्पताल से ही दी जाए। किसी मरीज को बाहर (मेडिकल स्टोर) की दवा नहीं लिखी जाए। इस बाबत विधायक ने सीएमओ को पत्र लिखकर समस्या से अवगत भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed