फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The chair of the district panchayat president got stuck in the web of loved ones

Kaushambi News: अपनों के बुने जाल में फंसी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

Fri, 04 Aug 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 04 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The chair of the district panchayat president got stuck in the web of loved ones
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपनों के ही बुने जाल में फंस गई है। भाजपा के सभी पांचों जिला पंचायत सदस्यों का अपने अध्यक्ष के खिलाफ होना, इस चर्चा को बल प्रदान कर रहा है। पर्दे के पीछे भाजपा के ही एक जनप्रतिनिधि का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के खिलाफ 26 सदस्यीय सदन के 20 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। डीएम सुजीत कुमार ने फ्लोर टेस्ट के लिए 19 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। अध्यक्ष को कुर्सी बचाने के लिए खुद के अलावा कम से कम आठ सदस्यों की आवश्यकता है। ऐसे में पूरा जोर पार्टी के बागी सदस्यों को पाले में खींचने पर है। लेकिन सदस्य अब पार्टी में किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने फोन तक बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन

एक सदस्य ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पहले तो पार्टी के जिम्मेदार ने ही उन्हें ताकत दी और अब कदम आगे बढ़ गए तो अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि फतेहपुर जनपद से आकर जिले की सियासत में डंका बजाने वाले अध्यक्ष के पति जितेंद्र सोनकर की लगातार बढ़ती महत्वाकांक्षा के चलते जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की सहमति के बाद इस तरह की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की गुटबाजी का फायदा उठाने में लगे विपक्षी
सत्ताधरी दल भाजपा जिले में इन दिनों जबर्दस्त गुटबाजी का शिकार है। कार्यकर्ता इसे लेकर बेहद असहज महसूस कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ दाखिल अविश्वास प्रस्ताव को भी इसी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। एक खेमा जिला पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में तो दूसरा विरोध में खड़ा है। विपक्षी दल इसका भरपूर फायदा उठाने की तैयारी में हैं।

पांचों सदस्य पार्टी के सच्चे सिपाही
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास जताने वालों में शामिल भाजपा के पांचों सदस्य पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उनसे बातचीत की जा रही है। पूरी उम्मीद है कि वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जो पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed