फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The car climbed on the divider to save the bike rider, three serious including the woman

बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी कार, महिला समेत तीन गंभीर

Mon, 09 May 2022 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The car climbed on the divider to save the bike rider, three serious including the woman
बिसारा टावर के समीप हादसे में डिवाइडर पर चढ़ी कार - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के बिसारा के समीप सोमवार सुबह अचानक सड़क पर आए बाइक सवारों को बचाने में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में कार सवारों को तो चोट नहीं आई, लेकिन बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद का सवार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के नौढ़िया आमद करारी निवासी गुलाब सिंह (56) सोमवार को अपने बेटे संतलाल व बहू सुषमा के साथ दवा लेने मंझनपुर आ रहे थे। जैसे ही वह बिसारा गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा देख राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना के बाद टवेरा कार सवार लोग मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि टवेरा चरवा कोतवाली के समसपुर गांव से मंझनपुर इलाके में एक दुल्हन को विदा कराने के लिए आ रही थी। घटना के वक्त कार में विवाहिता के मायके वाले सवार थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने टवेरा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed