फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The businessman demanded a fair investigation by submitting a complaint letter.

Kaushambi News: व्यापारी ने शिकायती पत्र देकर की निष्पक्ष जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The businessman demanded a fair investigation by submitting a complaint letter.
भरवारी। कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रैक्टर से ईंट उतारने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी ने ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले को लेकर व्यापारी ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। व्यापारी ने दिए पत्र में बताया कि मंगलवार को वह सुबह से जिला न्यायालय मंझनपुर में अपने सगे बहनोई की जमानत धनराशि सुनिश्चित कराने और पैरवी कराने के लिए अधिवक्ता अंकुर शुक्ला के साथ मौजूद था। इसी बीच ईंट से लदा ट्रैक्टर बाबा टीवीएस शोरूम पहुंचा। व्यापारी के छोटे भाई ने चालक से कहा कि ईंटें महर्षि डिग्री कॉलेज के पास उतरनी थीं। बाद में उसने शोरूम के पास ही ईंट उतरवाने को कह दिया। व्यापारी के अनुसार स्थान चिन्हित करने के दौरान चालक और उसके साथ आए लोग बहस करने लगे और आरोप लगाने लगे कि उन्हें एक घंटे से इंतजार कराया गया और अब उचित जगह नहीं दी जा रही है। इसी दौरान करीब 10 मिनट में एक बोलेरो से लगभग 10 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ते देख व्यापारी का छोटा भाई बाहर नहीं निकला और तत्काल पुलिस चौकी सिंघिया तथा 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी चालक सोनू और उसके साथी झगड़े पर आमादा रहे। व्यापारी ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed