फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bridge was washed away in the strong current of water

Kaushambi : कौशांबी : पानी के तेज बहाव में बह गया पुल, 70 लाख की लागत से कराया गया था निर्माण, 200 परिवार फंसे

Wed, 07 Jun 2023 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 06:16 PM IST
सार

सरसवां ब्लाक के खरौना गांव मे पूरब शरीरा माइनर पर 70 लाख की लागत से पुल बनाया जा रहा है। चारदिन पहले किशुनपुर पंप कैनाल से पानी छोड़ा गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा लोगो के आवागमन में लिए अस्थाई पुल बनाया गया था जो सोमवार रात्रि को पानी के बहाव में बह गया।

विज्ञापन
The bridge was washed away in the strong current of water
खरौना गांव में बहा पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरसवां ब्लाक के खरौना गांव मे पूरब शरीरा माइनर पर 70 लाख की लागत से पुल बनाया जा रहा है। चारदिन पहले किशुनपुर पंप कैनाल से पानी छोड़ा गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा लोगो के आवागमन में लिए अस्थाई पुल बनाया गया था जो सोमवार रात्रि को पानी के बहाव में बह गया, जिसमे 200 परिवारों का आने-जाने के लिए सिर्फ यही एक रास्ता है जो बाधित हो गया।

विज्ञापन

सोमवार रात्रि गांव के रमेश तिवारी मधुमेह ग्रसित हैं, जिनकी अचानक तबियत खराब हो गई, जिनको अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मंगाई गई, लेकिन पुल टूट जाने से गांव के अंदर नहीं जा सकी। नहर के उस पार ही खड़ी रही। वहीं गंभीर रूप से बीमार रमेश तिवारी को ग्रामीणों की मदद से चारपाई में लादकर नहर को पारकर एम्बुलेंस तक पहुचाया। तब कही जाकर गंभीर हालत में बीमार अस्पताल तक पहुंचा। सिंचाई विभाग के एक्सईएन जगदीश लाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है कल तक पुल बनवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed