{"_id":"699dff0bac251e7cd10cb861","slug":"the-bride-was-not-given-a-farewell-because-her-dowry-demands-were-not-met-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137082-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं कराई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं कराई विदाई
Wed, 25 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की विदाई नहीं कराई। पत्नी की तहरीर पर उत्पीड़न करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक सरायअकिल क्षेत्र के हसनपुर निवासी रोशनी देवी ने बताया कि उनकी शादी 30 जनवरी 2024 को आर्यन सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी कुराई थाना मलवा फतेहपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उसके पिता ने करीब 4.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण व घरेलू सामान अपनी हैसियत के अनुसार दिया था।
आरोप है कि शादी में दिए गए सामान से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। उचित मुहूर्त का बहाना बनाकर विदाई नहीं कराई गई। बाद में अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की गई। बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर पति आर्यन सिंह ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि जब तक दहेज नहीं मिलेगा, उसे ससुराल नहीं बुलाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने पति, ससुर रामबाबू सिंह, सास रामी देवी और मामा महेंद्र सिंह पर गालीगलौज कर प्रताड़ित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।