फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bride did not garland after seeing the dark bridegroom

Kaushambi News: सांवला दूल्हा देख दुल्हन नहीं डाली वरमाला

Tue, 30 May 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The bride did not garland after seeing the dark bridegroom
सांवला दूल्हा देख दुल्हन नहीं डाली वरमाला
विज्ञापन

-- पूरी रात चली पंचायत, पर नहीं बनी बात, बिना सात फेरे सुबह लौटी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीराम कटरा। सांवला दूल्हा देखकर दुल्हन ने जयमाल डालने से मना कर दिया। पूरी रात गांव में पंचायत होती रही। दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। आखिर में सोमवार की सुबह बिना दुल्हन के लिए बरात लौट गई।

मामला चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक किसान ने अपनी बेटी की शादी प्रयागराज में तय की थी। इसमें लड़की के घर वालों ने वर तो देख लिया था, लेकिन उसे अपनी बेटी को नहीं दिखाया था। रविवार की शाम धूमधाम से वर पक्ष के लोग बरात लेकर पहुंचे। स्वागत सत्कार और द्वारचार के बाद देर रात जयमाल की तैयारी थी। तभी दुल्हन को पता चला कि दूल्हा सांवला है। इस पर वह भड़क उठी और वरमाला डालने से मना कर दिया। वर के साथ ही वधू पक्ष के लोगों ने भी उसे खूब समझाया। पूरी रात गांव में पंचायत होती रही, लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। अंतत: सोमवार की सुबह बिना दुल्हन को लिए ही बरात को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed