{"_id":"64e9052bd442c6788f052c97","slug":"the-boundary-wall-and-barge-of-the-house-collapsed-three-children-buried-under-the-debris-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2499-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर की चहारदीवारी और बारजा गिरा, तीन बच्चे मलबे में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर की चहारदीवारी और बारजा गिरा, तीन बच्चे मलबे में दबे
Sat, 26 Aug 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के घोसिया गांव में एक मकान की चहारदीवारी और बारजा ढहने से पास में ही खेल रहे तीन बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घोसिया निवासी रंजीत कुमार का बेटा साहिल (8) और पड़ोसी राकेश कुमार के बेटे पूजन (12) और शोभित (10) शुक्रवार सुबह रामकृपाल के घर के समीप खेल रहे थे। इस दौरान रामकृपाल के मकान की चहारदीवारी और बारजा गिर गया। इसकी चपेट में आकर तीनों बच्चे दब गए। लोगों ने शोर मचाया तो जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।
जख्मी बच्चों को सीएचसी सरायअकिल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों की हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे से पीड़ित परिवारों के सदस्यों के आंसू नहीं थम रहे हैं। तीनों बच्चों के पिता मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं।