{"_id":"627d49fde900171cde5560a4","slug":"the-body-was-removed-from-the-grave-and-sent-for-post-mortem-kaushambi-news-ald3328836190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
पिपरी के गांजा गांव में दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकलवाती पुलिस
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली के शेरपुर गांव में एक पखवाड़े भर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ट्रैक्टर चालक की मौत मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को घटना के 16 दिन बाद पिपरी पुलिस ने एसडीएम चायल की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिपरी कोतवाली के गांजा निवासी बाबू सिंह का बेटा सुदीप सिंह ट्रैक्टर चालक था। वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ अपना ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। 26 अप्रैल की रात वह पड़ोसी गांव शेरपुर में मिट्टी ढुलाई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। इसी दौरान रात में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों को वहां के लोगों ने करंट लगने से मौत की जानकारी दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण करंट लगना बताया गया। इस बात से परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे। पीड़ित परिवार ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने एसडीएम चायल मनीष कुमार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।