{"_id":"6881418a414b033f3e0f999a","slug":"the-body-of-an-old-man-who-had-gone-to-defecate-was-found-in-a-pond-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128270-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शौच गए बुजुर्ग का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शौच गए बुजुर्ग का तालाब में मिला शव
Thu, 24 Jul 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में शौच गए बुजुर्ग का शव बुधवार सुबह तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। परिवार वाले पैर फिसलने से गिरने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
देवखरपुर निवासी 65 वर्षीय मलखान खेती करते थे। भाई शिव लाखन ने बताया कि मंगलवार रात मलखान शौच के लिए कुछ दूरी पर मौजूद तालाब की ओर गए थे। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिले।
बुधवार सुबह लोगों ने तालाब में मलखान का शव उतराता हुआ देखा तो होश उड़ गए। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि परिवार वालों का फिलहाल कोई आरोप नहीं है। वे हादसा मान रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।