{"_id":"683f429f2d2d6a18560aaef6","slug":"the-body-of-a-youth-from-pipri-was-found-hanging-from-a-noose-in-tamil-nadu-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126329-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पिपरी के युवक का तमिलनाडु में फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पिपरी के युवक का तमिलनाडु में फंदे पर लटकता मिला शव
Wed, 04 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के दरियापुर गांव के रहने वाले युवक की तमिलनाडु में कमरे में फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की। इसके बाद साथियों ने प्राइवेट एंबुलेंस से मंगलवार दोपहर बाद शव को गांव लाए। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
दरियापुर निवासी रामकृष्ण उर्फ अन्नू मजदूरी करता है। उनका 18 वर्षीय बेटा नंदी कुमार तमिलनाडु के इरोड जिले में स्थित गोवी शहर में रहता था। वह मूना पल्ली में किराये पर रहता था। वह गांव के कुछ दोस्तों के साथ प्राइवेट काम करता था। रामकृष्ण ने बताया कि सोमवार सुबह नंदी के साथियोें का फोन आया।
जहां उन्होंने बताया कि वह कंपनी में काम करने गए थे। कमरे में नंदी अकेला था। वापस लौटकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। यह सुन परिवारवालों में कोहराम मच गया। वहीं साथियों की सूचना पर तमिलनाडु पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद नंदी का शव लेकर साथी गांव के लिए रवाना हो गए। मंगलवार दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। नंदी ने खुदकुशी की या फिर कुछ और कारण है, यह परिजन बता पा रहे हैं और न ही साथी।