फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a young woman who had gone to graze goats was found hanging from a noose.

Kaushambi News: बकरी चराने गई युवती का फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 06 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 06 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The body of a young woman who had gone to graze goats was found hanging from a noose.
चक शहाबुद्दीनपुर गांव की युवती का शव रविवार की शाम चरवा क्षेत्र के अरई गांव में बबूल के पेड़ से लटकता मिला। वह सुबह घर से बकरी चराने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चक शहाबुद्दीनपुर निवासी दिव्यांग त्रिलोकी पाल खेती के साथ पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी छोटी बेटी किरन पाल (19) घर की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाती थी। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को वह घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। वापस नहीं लौटने पर तलाश शुरू हुई तो उसका शव अरई गांव के पास ससुर खदेरी नदी के पार एक बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतका के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे घर वालों को हालात संदिग्ध लगे। त्रिलोकी पाल की एक बेटी और तीन बेटे भी हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी पर लगाया आरोप
परिजनों के मुताबिक, किरन सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित गाय-भैंस बांधने की मड़ई में गई थी। इसी दौरान एक पशु छूटकर पड़ोसी के खेत में चला गया। इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। हालांकि, बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया लेकिन किरन घर नहीं लौटी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद के चलते विपक्षियों ने किरन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

शव निर्जन स्थान पर मिला है। परिजन कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी। - अभिषेक सिंह, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed