फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 24 Mar 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
युवक की मौत की जानकारी के बाद घर पर जुटे लोग। स्रोत- स्थानीय निवासी
पश्चिमशरीरा कस्बे में सोमवार सुबह ट्रैक्टर चालक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अंकित सरोज (20) पुत्र अमृत लाल सरोज ट्रैक्टर चालक था। रविवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो उसका शव कमरे में चुल्ले से फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed